जब कभी Messaging App की बात आती है, तो आपके मन में सबसे पहले ख्याल आता होगा – Whatsapp का। Whatsapp के कई features इसे सबसे अलग बनाता है। लेकिन आपने Whatsapp के वैकल्पिक App को भी जरूर ढूंढा होगा। आपको ये जान कर आश्चर्य होगा कि कई ऐसे App हैं, जिनमे Whatsapp के तरह ही Features भी हैं और ये भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ऐसा ही एक App है- Telegram, जो अपने features के कारण Whatsapp को कड़ी टक्कर दे रहा है। तो आइए जानते हैं Telegram क्या है और इसके features के बारे में।
Telegram क्या है
Telegram, Cloud पर आधारित एक Messaging App है, जिसमे आप Instant Messaging के साथ-साथ VOIP कॉल का भी आनंद ले सकते हैं। यह काफी कम समय में बेहद ही लोकप्रिय हो चुका है। इसके माध्यम से आप अपने दोस्तों के साथ एक Messenger App के तमाम सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। Chatting के अलावे, इसके कई features इसे सबसे Unique बनाते हैं।
यह काफी ज्यादे Fast, Secure, Simple to use Cloud Based Instant Messaging App है।
इसे पहली बार 2013 ई० में लॉंच किया गया था। इसे बनाने का श्रेय दो भाइयों निकोलाई और पावेल डूरोव को जाता है। सबसे पहले इसे Android के लिए लॉंच किया गया। लेकिन आज के समय में यह सभी Plateform को सपोर्ट करता है। Android के साथ- साथ यह iOS, Windows Phone, Windows, Linux, MacOS सहित लगभग सभी Plateform के लिए उपलब्ध है।

Telegram की विशेषताएँ
Telegram पर आप अपने दोस्तों से Chatting करने के साथ-साथ, कॉल भी कर सकते हैं। साथ ही आप Channel और Group भी बना सकते हैं। इसके Stickers और Emoji भी काफी बेहतरीन हैं, जो आपको काफी अच्छा अनुभव देगे।आइए नजर डालते हैं इसके कुछ अनोखे Features पर:
Secure
लोगों के द्वारा Telegram App उपयोग करने के पीछे, एक मुख्य वजह Security है। आज लोग अपने Data Privacy और Security को लेकर काफी सजग हो चुके हैं। दूसरे सभी Apps के अपेक्षाकृत Telegram काफी Secure माना जाता है। कॉल के दौरान यह App End-to-End Encrypted Security System का उपयोग करता है। परिणामस्वरूप इसके Message के साथ साथ Calls भी काफी Secure हैं।
Secret Chat
यह एक ऐसा feature है जिसके द्वारा आपके Chat और भी ज्यादे Secure हो जाते हैं। आप चाहें तो यह सेट कर सकते हैं कि कोई Message कितनी देर रहेगा। उसके बाद वह Message खुद delete हो जाता है।
Group
Telegram पर आप Group बना कर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों तक एक ही बार में सबों को संदेश भेज सकते हैं। एक Basic Group में 200 सदस्य होते हैं। एक Super Group में 1 000 000 तक सदस्य हो सकते हैं।
Channel
यह भी सुनने में Group के तरह ही लगता है। लेकिन Group, Channel से अलग है। Channel को आप Whatsapp के Broadcast Message के तरह समझ सकते हैं। लेकिन Broadcast Message के अपेक्षाकृत एक Telegram Channel में काफी ज्यादे Features होते हैं ।
Channel का उपयोग बड़ी संख्या में Audience तक अपने संदेश पहुंचाने के लिए होता है। इसके Subscriber की संख्या Unlimited होती है। अपने Channel पर आप 200 लोगों को जोड़ सकते हैं। इसके बाद जीतने लोग चाहें वो Private या Public लिंक के द्वारा Channel से जुड़ सकते हैं। Channel के हरेक Post का अपना View Counter होता है। Channel की एक विशेषता यह भी है कि नए सदस्य भी पुराने सभी पोस्ट को देख सकते हैं।
लिंक को दूसरे लोगों के साथ भी Share किया जा सकता है। जब कभी भी कोई उस लिंक खोलता है तो वो Channel में आ जाता है और उसे पोस्ट दिखाई देता है।
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे- Subscribe
Cross Platform
अधिंकाश App Android या iOS के लिए ही होते हैं। लेकिन Telegram को आप अपने कम्प्युटर या लैपटाप पर भी उपयोग कर सकते हैं।
Bots
Telegram में आप अपना Bot बना सकते हैं और इसमें आप Automatic टास्क सेट कर सकते है। कई Useful Bot इसमें उपलब्ध हैं।आप इन्हें Join कर सकते हैं।
Stickers
Telegram में Stickers काफी बड़ी संख्या में मौजूद हैं, जिससे आपका Chatting अनुभव और भी ज्यादे interesting बन जाता है।
ये भी जानें- Word Processor क्या है?
उम्मीद है अब आप जान गए होंगे कि Telegram क्या है और इसके Features क्या हैं?